न्यूज़ फ्लैश
“सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी ने किया ‘सावन स्पेशल’ कार्यक्रम का शुभारंभ, शहीद परिवारों का किया सम्मान” Haridwar:कांवड़ मेला-2026 को लेकर पुलिस ने कसी कमर, ट्रैफिक वॉलिंटियर के साथ समन्वय बैठक में बनी बेहतर यातायात व्यवस्था की रणनीति” “Haridwar:में VIP नंबरों का जलवा! नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका ‘0009’, फैंसी नंबरों पर लगी लाखों की बोली” “छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का अनशन और कैंडल मार्च, राजेंद्र चौधरी बोले—इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, छात्रों से माफी मांगनी होगी” “हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को मिला ‘समाज सेवा एवं मानवता सम्मान’, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मानित” “कारगिल विजय दिवस पर हरिद्वार में गूंजा शौर्य और शहादत का जयघोष, वीर नारियों का सम्मान कर शहीदों को किया नमन”
Home » चेतावनी » Roorkee”ओपीएस बहाली की मांग पर रुड़की में गरजा शिक्षक-कर्मचारी संघ, सैकड़ों ने मशाल जुलूस निकाल सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी”

Roorkee”ओपीएस बहाली की मांग पर रुड़की में गरजा शिक्षक-कर्मचारी संघ, सैकड़ों ने मशाल जुलूस निकाल सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार) Roorkee। पुरानी पेंशन योजना पुरानी पेंशन की बहाली, नई पेंशन योजना एवं एकीकृत पेंशन योजना जैसी व्यवस्थाओं को रद्द करने तथा शिक्षकों के लिए आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांगों को लेकर शनिवार को रुड़की की सड़कों पर शिक्षकों और कर्मचारियों का भारी आक्रोश देखने को मिला। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित इस विशाल मशाल जुलूस (कैंडल मार्च) में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों व कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।सायं 6:00 बजे अटल उत्कृष्ट पीएम श्री राजकीय कॉलेज, रुड़की के मुख्य द्वार पर शिक्षक और कर्मचारी जुटना शुरू हुए। हाथों में जलती हुई मशालें, बैनर की पट्टिकाएं थामे आंदोलनकारियों ने अपने अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने से शुरू हुआ यह जुलूस दुर्गा चौक होते हुए गंगनहर के नए पुल तक पहुंचा। जुलूस के दौरान पूरा मार्ग पुरानी पेंशन बहाल करो एनपीएस-यूपीएस वापस लो और “शिक्षक-कर्मचारी एकता जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा ।गंगनहर के नए पुल पर पहुंचकर मशाल जुलूस एक विशाल जनसमूह में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन हरिद्वार के पदाधिकारियों और कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का कोई भीख या दयादान नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है।वक्ताओं ने अपनी प्रमुख मांगों को रेखांकित करते हुए कहा सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित भविष्य के लिए केवल और केवल पुरानी पेंशन योजना ही एकमात्र विकल्प है ।

नई पेंशन योजना एनपीएस और हाल ही में लाई गई एकीकृत पेंशन योजना यूपीएस कर्मचारियों के साथ छलावा हैं। इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता उनके मान-सम्मान और पदोन्नति में बाधा बन रही है, जिसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए । कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांग कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया, तो यह आंदोलन रुड़की की सड़कों से निकलकर प्रदेशव्यापी और राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उग्र रूप धारण करेगा। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई का यह मशाल जुलूस आने वाले एक बड़े जनआंदोलन का शंखनाद है ।इस अवसर पर गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा संरक्षक मुकेश चौहान , मनोज सैनी,मोहित मनोचा वीरसिंह पंवार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान हेमेंद्र चौहान अरविंद शर्मा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी उत्तरांचल पर्वतीय कर्म शिक्षक संगठन के जिलामंत्री अनिल चौधरी एन एमओपीएस के जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी जिलामंत्री दीपक चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार , खीमानंद भट्ट ,प्रचार मंत्री जॉनी प्रसाद कोषाध्यक्ष शिव कुमार पाल रुड़की के ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार मंत्री , मोहम्मद इकराम,विभिन संगठनों के प्रतिनिधियों, राजकीय कर्मचारियों, पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं राजीव कुमार शर्मा,संजय वत्स, पारुल त्यागी,वर्षा शर्मा,राजीव शर्मा पूनम गिरी, मौ.तालिब विनोद कुमार, शिखा गोयल सरिता त्यागी शलभ जैन अनुराधा शर्मा सुभाष रतूड़ी श्रद्धा शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आंदोलन को अभूतपूर्व ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 9 9 6 2
Users Today : 841
Users Yesterday : 1027
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 9 9 6 2
Users Today : 841
Users Yesterday : 1027