न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » प्रदर्शन » “जंतर-मंतर की ‘बर्बरता’ के विरोध में रुड़की में गरजेगी जन अधिकार पार्टी, आजाद अली की अगुवाई में निकलेगा मशाल जुलूस”

“जंतर-मंतर की ‘बर्बरता’ के विरोध में रुड़की में गरजेगी जन अधिकार पार्टी, आजाद अली की अगुवाई में निकलेगा मशाल जुलूस”

(शहजाद अली हरिद्वार) Roorkee। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की ओर से रुड़की में विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह जुलूस बीएसएम चौक से शुरू होकर नगर निगम चौक तक पहुंचेगा। पार्टी ने इसे छात्रों और महिलाओं के साथ कथित अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का माध्यम बताया है।

आजाद अली बोले- छात्रों के साथ व्यवहार लोकतंत्र की हत्या

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने जंतर-मंतर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि छात्रों और बेटियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना सरकार की तानाशाही को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी पीड़ितों को न्याय मिलने तक अपनी आवाज उठाती रहेगी और मशाल जुलूस इसी संघर्ष का प्रतीक है।

हेमा भण्डारी ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आंदोलनकारी छात्रों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने और मुकदमे वापस लेने की मांग

जन अधिकार पार्टी ने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही पार्टी ने आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

ALSO READ  वक्फ बिल के विरोध में "बत्ती गुल" अभियान: बहादराबाद में दिखा असर
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

मशाल जुलूस में जिला अध्यक्ष रुड़की नदीम, ग्रामीण महिला अध्यक्ष कोमल, रहमत अली, अमन जैन, मास्टर रिजवान, जमाल अहमद, कुर्बान अली, सोनू अल्वी, हजरत अली, अनस मंसूरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की ओर से जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 4
Users Today : 83
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 4
Users Today : 83
Users Yesterday : 849