न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » एक्शन » Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त”

Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar/ बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विद्यालय वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए

अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के कुल 54 वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। जांच में मोटरयान अधिनियम और विद्यालय वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर 30 वाहनों के चालान किए गए।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई

परिवहन विभाग की जांच में विद्यालय वाहनों में कई गंभीर कमियां सामने आईं। एक वाहन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित पाया गया, जबकि छह वाहनों में परमिट संबंधी अनियमितताएं मिलीं। एक वाहन का बीमा समाप्त था और एक वाहन बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित हो रहा था। इसके अलावा एक चालक के आवश्यक दस्तावेज भी अपूर्ण पाए गए।जांच के दौरान चार वाहनों में आपातकालीन द्वार अथवा अन्य सुरक्षा उपकरणों में कमी मिली। वहीं, आठ वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए गए। सबसे अधिक 10 वाहनों में अग्निशमन यंत्र अनुपलब्ध अथवा एक्सपायरी मिले। इसके अतिरिक्त टैक्स और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित चार अन्य अनियमितताओं पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सख्त निर्देश

अभियान के दौरान वाहन स्वामियों, विद्यालय प्रबंधन और चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विद्यालय वाहनों में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। वाहनों में वैध फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र के साथ चालक के सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। इसके अलावा फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा उपकरण भी हर समय दुरुस्त स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री के त्वरित एक्शन का बड़ा असरः गजल्ड में आतंक फैलाने वाला खतरनाक/आदमखोर गुलदार आखिरकार ढेर – सुरक्षा प्रबंध पहले की तरह कड़े, वन विभाग चौकन्ना!"
बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान में परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी और परिवहन कर अधिकारी श्री मुकेश भारती भी शामिल रहे।

विभाग ने कहा कि विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 8 5
Users Today : 841
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 8 5
Users Today : 841
Users Yesterday : 1097