(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जनपद टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर आए जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खान ने हरिद्वार में जिला पंचायत राज अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, पेयजल, मनरेगा, पंचायत भवनों के रखरखाव और विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने विभागीय कार्यों की जानकारी साझा की, जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।








































Users Today : 117
Users Yesterday : 930






