न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » मुकदमा » “बहादराबाद में मां-बेटी के गंगनहर में लापता होने का मामला पलटा, पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न और धक्का देने का मुकदमा दर्ज”

“बहादराबाद में मां-बेटी के गंगनहर में लापता होने का मामला पलटा, पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न और धक्का देने का मुकदमा दर्ज”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के डीपीएस दौलतपुर के पास गंगनहर में एक वर्षीय बेटी के साथ लापता हुई विवाहिता के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले जहां पति ने दावा किया था कि कहासुनी के बाद उसकी पत्नी मासूम बेटी को गोद में लेकर खुद गंगनहर में कूद गई, वहीं अब महिला के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर मां-बेटी को जानबूझकर नहर में धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को कोटा मुरादनगर निवासी अर्जुन अपनी पत्नी सरिता और दो बच्चों के साथ बाइक से रायपुर दरेड़ा स्थित ससुराल जा रहा था। डीपीएस दौलतपुर के पास पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद सरिता अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंगनहर में कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन सोमवार देर शाम तक मां-बेटी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसी बीच महिला के भाई भूपेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2020 में अर्जुन से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और दो ननदें दहेज की मांग को लेकर सरिता का उत्पीड़न और मारपीट करते थे। आरोप है कि घटना से एक रात पहले सरिता ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की जा रही है। अगले दिन अर्जुन ने फोन कर गंगनहर में कूदने की सूचना दी, जिस पर परिजनों ने आशंका जताई कि दोनों को नहर में धक्का दिया गया है।

ALSO READ  एचआरडीए कार्यालय में महक सिंह के नेतृत्व में हंगामा, अवैध वसूली और धमकी के आरोप में दो एफआईआर दर्ज

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर के आधार पर पति अर्जुन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार गंगनहर में मां-बेटी की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 5
Users Today : 420
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 5
Users Today : 420
Users Yesterday : 496