न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » पर्दाफाश » “सौरभ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: तमंचा चेक करते चली गोली, दोस्त की मौत के बाद रची फर्जी मर्डर की साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार”

“सौरभ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: तमंचा चेक करते चली गोली, दोस्त की मौत के बाद रची फर्जी मर्डर की साजिश; तीन आरोपी गिरफ्तार”

SHAJAD ALI HARIDWAR /मंगलौर। पुलिस को झूठी सूचना देने वाले तीन हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मंगलौर क्षेत्रान्तर्गत बूड़पुर जट्ट गांव के खेत में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और घायल हुए युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने घायल का उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नही जा सका।

कैम्प कार्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर वादी राजेंद्र कुमार पुत्र पुन्ना निवासी मोहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर द्वारा धारा 103(1) 351(2) बीएनएस बनाम रोबिन, अनुज, प्रदुमन द्वारा उसके पुत्र सौरभ उम्र 24 वर्ष की तमंचा से गोली मारकर हत्या करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया। क्योंकि घटना उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ी थी, जिसकी संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी द्वारा तत्काल अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी/ गहनता से जांच करने हेतु आदेशित किया गया, उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा हत्याकांड के प्रत्येक पहलू पर जांच शुरू की गयी, तो स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके ब्यान दर्ज किए गए। मृतक तथा आरोपी पक्ष के कुछ व्यक्तियों के भी ब्यान दर्ज कर चश्मदीद लोगों से ब्यान लिए। गठित टीम द्वारा 112 को सूचना देने वाले व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो घटना की स्पष्टता नहीं होने और घटना में विरोधाभास होने लगा। जिसमें सामने आया कि मृतक पक्ष तथा आरोपी पक्ष के मध्य पुराने झगड़े को लेकर कोई विवाद था। मृतक सहित अन्य दो साथी, जो ग्राम शकरपुर थाना पुरकाजी के निवासी थे, का झगडा ग्राम शकरपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था तथा 11 जुलाई को वह पुनः झगड़ा करने के उद्देश्य से ग्राम मौहम्मदपुर जट्ट से तमंचा लेकर तीन साथियों के साथ ग्राम बूड़पुर जट स्थित घटना स्थल पर तमंचा खोलकर चैक कर रहे थे, जैसे ही खोल कर चेक किया, तो उक्त तमंचे से गोली फायर हुई ओर सौरभ को जा लगी, जब सौरभ को गोली लगी, तो सभी ने योजना बनाई की हम अनुज, रोबिन व प्रदमुन द्वारा सौरभ को गोली मारने की जानकारी पुलिस को देंगे ओर हत्या के मुकदमें में जेल चले जाएंगे। योजनानुसार इन्होंने सूचना पुलिस को दी कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा सौरभ पर गोली चलाई गई है। सूचना देने वाले घटनास्थल पर मौजूद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर बरामद किया गया, जबकि उपरोक्त घटना सामने आने के पश्चात हत्या की धारा को तरमीम कर गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया, अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुमित पुत्र सुखबीर निवासी शकरपुर थाना पुरकाजी, डिम्पल पुत्र नाहर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट कोतवाली मंगलौर व आशीष पुत्र बिन्दर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट कोतवाली मंगलौर शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों में अपराधी सुमित का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में निरीक्षक भगवान महर, व एसआई सुखपाल सिंह मान, उप निरीक्षक आनन्द मेहरा, पंकज, सुधीर, रणवीर, रोशन व पप्पू कश्यप शामिल रहे।

ALSO READ  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की सख़्ती रंग लाई: नेपाल नेटवर्क से जुड़ा इंटरनेशनल वाहन चोर गिरोह बेनकाब, दो शातिर गिरफ्तार — 10 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, मास्टर-की से मिनटों में उड़ाते थे वाहन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 3 9
Users Today : 795
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 3 9
Users Today : 795
Users Yesterday : 747