न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » संकल्प » “सेवा, संस्कार और संकल्प का संगम! रोटरी क्लब कनखल के नए नेतृत्व ने भरी समाजसेवा की हुंकार, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई रफ्तार”

“सेवा, संस्कार और संकल्प का संगम! रोटरी क्लब कनखल के नए नेतृत्व ने भरी समाजसेवा की हुंकार, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई रफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह सिडकुल स्थित होटल में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा व सचिव मनोज का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। एमपी गुप्ता एवं विधायक आदेश चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज को बधाई देते हुए कहा कि सेवा के कार्यों में रोटरी क्लब का अनुकरणीय योगदान है। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर समाज उत्थान में किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कनखल द्वारा गरीब निर्धन परिवारों की मदद, स्वास्थ्य कैंप, जागरूकता अभियान समाज के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने सभी से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया। डायरेक्टर विशाल गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि समाज सेवा ही रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य है। रोटरी क्लब कनखल द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण में रोटरी क्लब का अहम योगदान है। महिला उत्थान एवं मलिन बस्तियों में शिक्षा को लेकर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज ने आभार जताते हुए कहा कि रोटरी क्लब कनखल हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुडकर कार्य कर रहा है। गंगा सफाई, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, शिक्षा सामग्री वितरित करने आदि प्रकल्प निरंतर चलाए जा रहे हैं। इस दौरान इस असिस्टेंट कमिश्नर चेतन घई राजीव अरोड़ा, मनोज सुबुद्धि, अक्षय अग्रवाल, हरपाल सिंह, अनुभव गिरी, प्रदीप अग्रवाल, साहिल चावला, राजेश त्यागी, शालू सिंह, विवेक गिरी, आशीष सपरा, केशव जोशी, शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर एच के. सिंह मौजूद रहे।

ALSO READ  "हरेला पर्व 2025: जीआरपी एसपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल — ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के साथ 300 से अधिक पौधे लगाकर हरियाली का संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 4
Users Today : 419
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 4
Users Today : 419
Users Yesterday : 496