न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर को दबोचा, 8 इंजेक्शन बरामद”

“ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर को दबोचा, 8 इंजेक्शन बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार-2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत बहादराबाद पुलिस ने एक आरोपी को अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 11 जुलाई 2026 को कोर कॉलेज के पास स्थित खंडहर के निकट पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 08 LEEGESIC BUPRENORPHINE नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार सिंह पुत्र ठकुरी सिंह निवासी ग्राम बरोली, थाना बागचिनी, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लालच में आकर नशीले इंजेक्शनों की बिक्री करने लगा। उसने यह भी बताया कि वह दिन में मजदूरी करता है और शाम को रावली महदूद क्षेत्र में चाउमीन का ठेला लगाता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये इंजेक्शन रावली महदूद निवासी एक व्यक्ति से खरीदे थे, जिसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

ALSO READ  रुड़की: पंचायत के बहाने गैंगवार की साजिश नाकाम, नाबालिग बदमाश तमंचे सहित दबोचा

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार, कांस्टेबल चंदन सिंह और हेड कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 2
Users Today : 417
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 2
Users Today : 417
Users Yesterday : 496