न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » निर्देश » “कांवड़ यात्रा-2026: श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने कसी तैयारियों की लगाम, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश”

“कांवड़ यात्रा-2026: श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने कसी तैयारियों की लगाम, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ पटरी पर की जा रही व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में कांवड़ पटरी एवं यात्रा मार्गों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा जलापूर्ति, मोबाइल शौचालयों का चिन्हांकन, स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित स्थलीय एवं संयुक्त निरीक्षण करने तथा कमियों का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नामित कर समन्वित रूप से कार्य करने के लिए कहा गया।

बैठक में उपस्थित सभी विभागों ने कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए पूर्ण सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।बैठक में पुलिस अधीक्षक (देहात) शेखर चंद सुयाल, तहसीलदार रुड़की, अपर तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), एआरटीओ, एआरएम रोडवेज, रेलवे, जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम रुड़की, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), यूपीसीएल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "कैंचीधाम मेले की तैयारियां फुल ऑन! 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, डीएम ने दिए चाक-चौबंद इंतजाम के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 5
Users Today : 420
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 5
Users Today : 420
Users Yesterday : 496