न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » हादसा » “कांवड़ पटरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर”

“कांवड़ पटरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। हरिद्वार के थाना कलियर क्षेत्र में सोमवार देर रात कांवड़ पटरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बाजुहेड़ी गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब 10:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही थीं। बाजुहेड़ी के पास पहुंचते ही दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

ALSO READ  "हरिद्वार में चलते-चलते बनी आग का गोला बस! सर्वानंद घाट के सामने धू-धू कर जली बस, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 2
Users Today : 417
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 2
Users Today : 417
Users Yesterday : 496