न्यूज़ फ्लैश
“कॉस्मेटिक की दुकान निकली नशे का अड्डा! कलियर में STF का बड़ा धमाका, प्रतिबंधित कोडीन सिरप-ट्रामाडोल के साथ संचालक गिरफ्तार” “चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित” “हरिद्वार में सहकारिता की बड़ी पहल! स्वरोजगार से व्यवसाय विस्तार तक खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, सहकारिता चौपाल में अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पूरी जानकारी” “उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से दोहरी पाली में होगी पढ़ाई, अब आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक और संवैधानिक मूल्यों का भी मिलेगा ज्ञान” “उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी” “खाकी के गौरवशाली सफर को सलाम! एएसपी पंकज गैरोला को पुलिस परिवार ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई”
Home » विदाई » “खाकी के गौरवशाली सफर को सलाम! एएसपी पंकज गैरोला को पुलिस परिवार ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई”

“खाकी के गौरवशाली सफर को सलाम! एएसपी पंकज गैरोला को पुलिस परिवार ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज गैरोला मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए।

उनके सम्मान में पुलिस लाइन देहरादून में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी देहरादून ने एएसपी पंकज गैरोला की कार्यशैली, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि गैरोला ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्पक्षता, ईमानदारी और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का समय-समय पर मार्गदर्शन किया तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संवेदनशील और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया।

एसएसपी ने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सेवा का एक पड़ाव है, लेकिन पंकज गैरोला हमेशा दून पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ भविष्य में भी पुलिस विभाग को मिलता रहेगा।

अपने संबोधन में एएसपी पंकज गैरोला ने पुलिस सेवा के दौरान मिले अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतियों से भरी होती है,

लेकिन टीम वर्क, ईमानदारी और जनता के सहयोग से हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह का माहौल भावुक रहा और अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 0 8 4
Users Today : 701
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 0 8 4
Users Today : 701
Users Yesterday : 3383