न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » जिम्मेदारी » “भाजपा किसान मोर्चा में हितेश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठनात्मक जिला रुड़की का जिला सहप्रभारी बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर”

“भाजपा किसान मोर्चा में हितेश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठनात्मक जिला रुड़की का जिला सहप्रभारी बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा हरिद्वार के हितेश चौहान को संगठनात्मक जिला रुड़की में भाजपा किसान मोर्चा का जिला सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।संगठन की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

नेतृत्व का जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने पर हितेश चौहान ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

2027 विधानसभा चुनाव पर रहेगा फोकस

हितेश चौहान ने कहा कि वह पूरी मेहनत, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  "बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 1
Users Today : 231
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 1
Users Today : 231
Users Yesterday : 861