न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निरीक्षण » “अल्मोड़ा जिला कारागार पहुंचे जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का किया उद्घाटन”

“अल्मोड़ा जिला कारागार पहुंचे जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का किया उद्घाटन”

(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा। जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के ने शुक्रवार शाम जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न बैरकों, सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा उनकी सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर कैदियों के परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवस्थापित बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का भी उद्घाटन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस सुविधा से बंदियों के परिजनों को मुलाकात के दौरान बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिला जज, डीएम और एसएसपी ने कारागार प्रशासन को साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और बंदियों के पुनर्वास से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कारागार में सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण से भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक जयंत पांगती सहित कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ALSO READ  “कोसी बैराज बनेगा अल्मोड़ा का नया टूरिज़्म हॉटस्पॉट! DM अंशुल सिंह ने किया ग्राउंड इंस्पेक्शन, इको-टूरिज़्म से एडवेंचर तक बड़े प्लान तैयार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861