न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार से अमृतसर तक नाबालिग को लेकर फरार हुआ युवक, रानीपुर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि आखिरकार आरोपी चढ़ गया हत्थे, किशोरी सकुशल बरामद”

“हरिद्वार से अमृतसर तक नाबालिग को लेकर फरार हुआ युवक, रानीपुर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि आखिरकार आरोपी चढ़ गया हत्थे, किशोरी सकुशल बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को राहत पहुंचाई है।

पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना कोतवाली रानीपुर में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 210/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने किशोरी की तलाश के लिए लगातार सुरागरसी और पतारसी की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 21 जून को आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करण को आर्यनगर चौक ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को 15 जून को अपने साथ अमृतसर (पंजाब) लेकर गया था और वहां घूमने के बाद दोनों वापस हरिद्वार लौट आए थे। बरामदगी के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए और मेडिकल परीक्षण कराया।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87 बीएनएस तथा 11(4)/12 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करण (22 वर्ष), मूल निवासी रामपुर बखली, थाना बिजनौर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी संजय नगर टिबड़ी, रानीपुर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ALSO READ  "रातभर चला परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 551 मामलों में कार्रवाई से मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368