न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन”
Home » कार्यवाही » “रातभर चला परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 551 मामलों में कार्रवाई से मचा हड़कंप”

“रातभर चला परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 551 मामलों में कार्रवाई से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। परिवहन सचिव रविनाथ रमन एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में परिवहन विभाग की दो विशेष टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर वाहन दल तथा प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। सभी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर देर रात तक यात्री वाहनों, माल वाहनों, दोपहिया एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के प्रपत्रों तथा सुरक्षा मानकों की जांच की।

विशेष अभियान के दौरान कुल 551 यातायात एवं परिवहन संबंधी अभियोग दर्ज किए गए। एक वाहन में एक से अधिक उल्लंघन पाए जाने पर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए।

कार्रवाई के दौरान प्रमुख रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 174 अभियोग, गलत लेन में वाहन संचालन के 49 अभियोग, वाहन कर एवं कर रसीद से संबंधित 48 अभियोग तथा वाहन में अनधिकृत परिवर्तन के 17 अभियोग दर्ज किए गए।

इसके अतिरिक्त वाहन की बॉडी से बाहर निकले हुए असुरक्षित भार तथा भार को असुरक्षित तरीके से बांधकर वाहन चलाने के मामलों में विशेष कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने संबंधी जांच भी की गई। बिना वैध पंजीयन, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण-पत्र के वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

चेकिंग दलों द्वारा विशेष रूप से ऐसे वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनके संचालन से यात्रियों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी। वाहन चालकों को रोककर उनके ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहनों के पंजीयन प्रमाण-पत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं कर भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार चालान तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।

ALSO READ  "Bageshwar:में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, UREDA के परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार"

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने बताया कि रात्रि के समय शराब पीकर वाहन चलाना, गलत लेन में वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, वाहन से असुरक्षित रूप से बाहर निकला भार तथा बिना वैध प्रपत्रों के वाहन संचालन से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा ऐसे उल्लंघनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहन के समस्त प्रपत्र वैध रखें, दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित लेन एवं गति सीमा का पालन करें तथा किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। माल वाहनों में भार को निर्धारित सीमा के अंतर्गत एवं सुरक्षित तरीके से बांधकर ही परिवहन किया जाए।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के रात्रिकालीन एवं औचक चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 1 8 7
Users Today : 368
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 1 8 7
Users Today : 368
Users Yesterday : 662