न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » बैठक » “किसानों की हुंकार से हरकत में आया प्रशासन! भाकियू रोड की पहल पर समस्याओं का समाधान, बकाया भुगतान और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जल्द सीएम से होगी निर्णायक वार्ता”

“किसानों की हुंकार से हरकत में आया प्रशासन! भाकियू रोड की पहल पर समस्याओं का समाधान, बकाया भुगतान और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जल्द सीएम से होगी निर्णायक वार्ता”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (रोड) के प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया।

गत 11 जून को ज्वालापुर तहसील में आयोजित भाकियू रोड़ की मासिक पंचायत में उप जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आज वार्ता करने के आश्वासन पर भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा से मिला।

वार्ता के दौरान ग्राम दरियापुर में कुछ किसानों के खेतों से खनन करने की शिकायत पर एसडीएम में जिला खान अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए वही ग्राम डालूवाला में पीड़ित किसान की शिकायत पर उसके चक की पैमाइश करने के निर्देश राजस्व विभाग की टीम को दिए।

वही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ओम गुप्ता ने ग्रामीण अंचल में जल संस्थान की टंकियां ठीक कराने व पेयजलापूर्ति की उचित व्यवस्था करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि बकाया भुगतान व स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगा।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी, अनीश प्रधान, शहजाद कारी, टीटू मलिक, रजत रोड, शेर मोहम्मद, अवनीश रोड, ताज मोहम्मद, पराग त्यागी, कुलदीप त्यागी, व रामदास आदि भाकियू कार्यकर्ता शामिल रहे।

ALSO READ  "कुंभ 2027 महाआयोजन की मेगा तैयारी: ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईलेवल मंथन, साधु-संतों से लेकर होटल कारोबारियों तक सबकी राय से बनेगा मास्टर प्लान!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 1
Users Today : 213
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 1
Users Today : 213
Users Yesterday : 1368