न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » चेतावनी » “उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और 60 KM/H की तूफानी हवाओं की चेतावनी”

“उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और 60 KM/H की तूफानी हवाओं की चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिलों के लिए अगले तीन घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार डोईवाला, लच्छीवाला रेंज, मसूरी, धनोल्टी, सहस्त्रधारा, नरेंद्रनगर, सुधोवाला तथा आसपास के क्षेत्रों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक मौसम खराब होने से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन और संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

मौसम विभाग ने नागरिकों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ALSO READ  "राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम का बड़ा प्रहार! लक्ष्य से पीछे विभागों को अंतिम चेतावनी, अब हर महीने होगी सख्त समीक्षा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 4 0
Users Today : 132
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 4 0
Users Today : 132
Users Yesterday : 1368