न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » चेतावनी » “डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती: कनखल में चला बुलडोजर नहीं, नियमों का डंडा — नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की अगुवाई में सड़क-फुटपाथ से हटा अतिक्रमण, व्यापारियों को आखिरी चेतावनी”

“डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती: कनखल में चला बुलडोजर नहीं, नियमों का डंडा — नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की अगुवाई में सड़क-फुटपाथ से हटा अतिक्रमण, व्यापारियों को आखिरी चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में किसी भी क्षेत्र ने कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यकनगर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उनके अगुवाई में कनखल बाजार झण्डा चौक से बंगाली चौक तक एवं सतीघाट क्षेत्र में दुकानों के बाहर फुटपाथ एवं सड़क पर सामान तथा रेहड़ी ठेली लगाकर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया।नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने अवगत कराया है कि कनखल झण्डा चौक के आस-पास बाजारों में दुकानदारों के द्वारा सड़क पर सामान एवं रेहड़ी लगायी गयी है, जिससे एक ओर यातायात अवरूद्ध हो रहा है वहीं दूसरी ओर आम जनमानस को आवागमन करने में कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद थी। मौके पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों का सामान जब्त करते हुए उन्हें पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गयी है। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान द्वारा व्यापार संघ के पदाधिकारियों से अपील की गई कि वह दुकानदारों को निर्देश निर्गत करे कि दुकान के बाहर फुटपाथ एवं सड़क पर लगाये गये सामान को तत्काल स्वयं हटा लें, अन्यथा उनके विरूद्ध सामान जब्त करने एवं भारी से भारी जुमाने लगाये जाने की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।

उन्होंने पुलिस विभाग, नगर निगम हरिद्वार एवं लोक निर्माण विभाग हरिद्वार को सख्त रूप से निर्देश दिये गये है कि जिला प्रशासन द्वारा जहाँ-जहाँ से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. यह सुनिश्चित किया जाए कि वहाँ पर पुनः अतिक्रमण न हो। यदि वहाँ पर पुनः अतिक्रमण पाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जायेगी।

ALSO READ  "रुड़की नगर निगम में बवाल: पार्षद के देवर की अभद्रता से भड़के कर्मचारी, हड़ताल पर उतरे, शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी"

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हरिद्वार, पुलिस विभाग की टीम, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर एवं नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही है।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 3 0
Users Today : 1187
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 3 0
Users Today : 1187
Users Yesterday : 886