न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका! टिहरी विस्थापित कॉलोनी की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार—5 लाख की नकदी और वारदात में इस्तेमाल टैम्पो बरामद” “देर रात बैरागी कैंप पहुंचे DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर, डाक कांवड़ व्यवस्थाओं का लिया जायजा” Haridwar”कांगड़ा घाट पर मचा हड़कंप! गंगा की तेज धारा में बहने लगे दो कांवड़िए, SDRF के जांबाजों ने जान पर खेलकर दोनों को सुरक्षित बचाया” “भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी, उमड़ा आस्था का सैलाब! एक दिन में 44.38 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 2.64 करोड़ कांवड़िए रवाना” “पुरानी बसों को मिलेगा नया अवतार! उत्तराखंड में आउटडेटेड बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, रेट्रोफिट तकनीक से दौड़ेंगी सड़कों पर” “धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट को 30 हेक्टेयर भूमि, पशुपालकों को सब्सिडी, 122 खेल पद और हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी”
Home » अपील » “योग से स्वस्थ उत्तराखंड का संकल्प: सीएम धामी ने अधिकारियों संग किया योगाभ्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों से की बड़ी अपील”

“योग से स्वस्थ उत्तराखंड का संकल्प: सीएम धामी ने अधिकारियों संग किया योगाभ्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों से की बड़ी अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिकाधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 5 7 2
Users Today : 404
Users Yesterday : 651
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 9 5 7 2
Users Today : 404
Users Yesterday : 651