न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » परचम » “राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बेटियों का परचम, पदकों की बरसात; सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र बोले— तीरंदाजी शौर्य और वीरता की पहचान”

“राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बेटियों का परचम, पदकों की बरसात; सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र बोले— तीरंदाजी शौर्य और वीरता की पहचान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। एस एम जे एन पीजी कॉलेज हरिद्वार में आयोजित चौथी तीरंदाजी 6 दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन पदक विजेताओं को मुख्य अतिथि हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने पदक वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ मिश्र ने कहा कि तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल पद्धति है,जो शौर्यता एवं वीरता की प्रतीक है। और इस पारंपरिक खेल को आज के आधुनिक युग में जीवित बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए उन्होंने इस खेल के आयोजक आरजेके संस्था के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ मिश्र ने कहा कि खेलों से मनुष्य का जीवन स्वस्थ रहता है और उसका मानसिक विकास होता है उन्होंने कहा कि खेल राष्ट्रीय भावना के प्रतीक है।

आरजेके संस्था के निदेशक कुलदीप चौहान ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ मिश्र को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। चौहान ने बताया कि चौथी तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 27 राज्यों के 700 से ज्यादा युवा भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान,जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आरजेके फाउंडेशन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। आज दूसरे दिन अंडर 13 और अंडर 18 वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को प्रस्तुत किया गया सबसे ज्यादा मैडल प्राप्त करने में लड़कियां आगे रही।  इस अवसर पर विजेताओं को आरजेके संस्था के मुख्य संरक्षक नरेश चौहान, संस्था के निदेशक रमेश प्रसाद, डॉ राधिका नागरथ, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल गाजियाबाद की खेल विभाग की विभागाधक्ष प्रतिमा झा, एडवोकेट अतुल बिश्नोई, अंतर्राष्ट्रीय कोच संदीप डुकलान, सूबेदार मेजर हेमचंद्र हरबोला,राष्ट्रीय कोच श्रीधर ने मेडल वितरित किए। श्री बालाजी गौशाला की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों को गाय का शुद्ध देसी घी वितरित किया गया।

ALSO READ  "रुड़की की बेटी सुमन जोशी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनीं; गणतंत्र दिवस परेड से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक लहराया था भारत का परचम"

तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आज के परिणाम

अंडर 13 इंडियन राउंड बॉयज स्वर्ण पदक सौरभ, सिल्वर गर्वित, ब्रोंज मेडल सुरजीत

अंडर 13 इंडियन एंड गर्ल्स गोल्ड मेडल निधि, सिल्वर मेडल एकता और ब्रांच सपना

अंडर 18 इंडियन बॉयज

गोल्ड मेडल योगेंद्र, सिल्वर मेडल हर्षित और ब्रॉन्ज मेडल गौरव कुमार

अंडर 18 रिकवर बॉयज

गोल्ड मेडल लवित्रा,

सिल्वर मेडल अतुल धर

ब्रोंज मेडल विराट सुकंडे

अंडर 18 इंडियन राउंड गर्ल्स

गोल्ड मेडल गरिमा, सिल्वर मेडल जीविका और ब्रॉन्ज मेडल मानवी ज्वाला

रिकवअंडर 18 गर्ल्स

गोल्ड मेडल वरन्या चौहान सिल्वर मेडल अमृता दत्त और ब्रॉन्ज मेडल यशविनी गवर्नमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 9
Users Today : 211
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 9
Users Today : 211
Users Yesterday : 1368