न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » संदेश » “हरिद्वार में योग का महाकुंभ: आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिखाई “रन फॉर योगा” को हरी झंडी, हजारों कदमों ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश”

“हरिद्वार में योग का महाकुंभ: आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिखाई “रन फॉर योगा” को हरी झंडी, हजारों कदमों ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित “रन फॉर योगा” कार्यक्रम देवपुरा चौक से चंद्राचार्य चौक तक उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।कार्यक्रम का शुभारम्भ आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रो. अनूप गक्कड़ तथा आचार्य रजनीश योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रो. अनूप गक्कड़, गुरुकुल परिसर निदेशक प्रो. गिरिराज गर्ग, आचार्य रजनीश योगी, प्रो. संजय त्रिपाठी, प्रो. संजय सिंह, प्रो. सुरेश चौबे, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ. स्वास्तिक सुरेश तथा अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अतुल सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

योग स्वस्थ एवं विकसित भारत की आधारशिला : मदन कौशिक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि “रन फॉर योगा” जैसे आयोजन युवाओं और समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ALSO READ  "हरेला पर डीएम मयूर दीक्षित का हरित संदेश: अमरूद का पौधा लगाकर बोले—'हर घर, हर आंगन में हो एक पेड़'"

योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : विकास तिवारी

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की जीवन पद्धति है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश देते हैं तथा हरिद्वार की पावन भूमि से योग के प्रसार को नई गति मिलती है।कार्यक्रम में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक फार्मेसी हरिद्वार के अधीक्षक डॉ. अशोक तिवारी, प्रबंधक डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. विकास जैन, नवीन थपलियाल सहित विभिन्न राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी, योग अनुदेशक, पंचकर्म सहायक तथा छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में भाग लेकर “योग अपनाएं, स्वास्थ्य पाएं” का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन चंद्राचार्य चौक पर किया गया, जहां प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन जनपद में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 3 6
Users Today : 228
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 3 6
Users Today : 228
Users Yesterday : 1368