न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » संदेश » “हरेला पर डीएम मयूर दीक्षित का हरित संदेश: अमरूद का पौधा लगाकर बोले—’हर घर, हर आंगन में हो एक पेड़'”

“हरेला पर डीएम मयूर दीक्षित का हरित संदेश: अमरूद का पौधा लगाकर बोले—’हर घर, हर आंगन में हो एक पेड़'”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय परिसर में फलदार अमरूद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश का पर्यावरण और अधिक समृद्ध एवं संतुलित बनाया जा सकता है।

पौधरोपण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया। हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ALSO READ  हरिद्वार में गूंजा स्वदेशी का शंखनाद! BJP की आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा से उठा जोश – घर-घर पहुँचेगा स्वदेशी का संदेश, हर दिल में जगेगी ‘देसी गर्व’ की लौ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496