न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “लाठी-डंडों और तलवारों से हुए जानलेवा हमले में सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपी गिरफ्तार, बाकी हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश”

“लाठी-डंडों और तलवारों से हुए जानलेवा हमले में सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपी गिरफ्तार, बाकी हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे हिरासत में लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

10 जून को दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल) की तहरीर पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विशाल समेत 9 से 10 लोगों ने एकजुट होकर उसके भाई, जीजा और मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।

लाठी-डंडों और तलवारों से किया गया हमला

वादी के अनुसार आरोपित हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया। घटना में घायल हुए लोगों को गंभीर चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए जांच शुरू की।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

डिजिटल साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

सिडकुल पुलिस टीम ने घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 जून 2026 को फरार चल रहे आरोपी दीपक पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ  "सिडकुल में मोबाइल लुटेरों का खेल खत्म! चाकू की नोक पर लूट करने वाले बाइक सवार बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, लूटा गया मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद"

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा आरोपियों को संरक्षण देने की जानकारी सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल संजय सिंह और हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 4
Users Today : 206
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 4
Users Today : 206
Users Yesterday : 1368