(शहजाद अली हरिद्वार)ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार। हरिद्वार के सर्वानंद घाट के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ।
आज सुबह करीब 3:20 बजे हरिद्वार में तेज रफ्तार डंपर UK08CA5454 ने कार DL11CE2472 को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कार से जुड़े दोनों व्यक्ति दुर्घटना के समय वाहन से दूर पुल से घाट की ओर थे, इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई।
मौके के पास ड्यूटी पर जा रहे PRD जवान अनिल कुमार (6432) और सचिन कुमार (6502) हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, मामले की जांच जारी है।
Post Views: 60








































Users Today : 800
Users Yesterday : 702






