न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में प्लास्टिक के काले कारोबार पर सबसे बड़ा वार! 5,000 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त, गोदाम संचालक पर ₹1 लाख का तगड़ा चालान” “रुद्रपुर में जनसेवा शिविर: 257 लाभार्थियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ, प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने विकास कार्यों को दी नई रफ्तार” “देहरादून के 465 दलित युवाओं की चमकेगी किस्मत! ₹1.25 करोड़ की योजना से मिलेगा स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा मौका” “भीख नहीं, सम्मानजनक जीवन! हरिद्वार को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित का मेगा एक्शन प्लान, पुनर्वास से रोजगार तक होगी पूरी व्यवस्था” “कांवड़ मेला-2026: डीएम-एसएसपी का मेगा निरीक्षण, सड़क से घाट तक परखी हर व्यवस्था, 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का सख्त अल्टीमेटम” “जिला सहकारी संघ चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप! रामबीर सिंह बने अध्यक्ष, सतबीर सिंह उपाध्यक्ष, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों में जश्न”
Home » महासंगम » “गंगा तट पर भक्ति का महासंगम : ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उतारी भव्य गंगा आरती, मंत्रोच्चार और दीपों की आभा से गूंजा परमार्थ निकेतन”

“गंगा तट पर भक्ति का महासंगम : ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उतारी भव्य गंगा आरती, मंत्रोच्चार और दीपों की आभा से गूंजा परमार्थ निकेतन”

(शहजाद अली हरिद्वार) ऋषिकेश। गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती

परमार्थ निकेतन में आयोजित भव्य गंगा आरती के दौरान आध्यात्म, संस्कृति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहभागिता कर मां गंगा की आरती उतारी और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की।गंगा तट पर दीपों की अलौकिक आभा, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के बीच आयोजित आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सनातन संस्कृति की भावनाओं से ओतप्रोत दिखाई दिया। विदेशी श्रद्धालुओं ने भी भारतीय संस्कृति और गंगा आरती की भव्यता को नजदीक से अनुभव किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश और हरिद्वार केवल धार्मिक नगर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की विश्व पटल पर पहचान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने मां गंगा को आस्था, जीवन और संस्कृति की आधारशिला बताते हुए सभी से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

उन्होंने सनातन परंपराओं को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में उत्तराखंड की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान संत समाज ने अतिथियों का स्वागत किया और मां गंगा से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। भव्य आरती और आध्यात्मिक वातावरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 8 5 3 0
Users Today : 59
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 8 5 3 0
Users Today : 59
Users Yesterday : 842