न्यूज़ फ्लैश
“अब नहीं चलेगी लापरवाही! हर पात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, हरिद्वार में प्रभारी सचिव वीके संत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश” “बहादराबाद में SBI के 71वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर बोले— डिजिटल बैंकिंग अपनाइए, हर सुविधा अब आपकी उंगलियों पर!” “हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई” “मानसून का बड़ा असर! ऋषिकेश में गंगा की रौद्र धारा के चलते 1 जुलाई से रिवर राफ्टिंग बंद, अब सितंबर तक करना होगा इंतजार” “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई” “कॉस्मेटिक की दुकान निकली नशे का अड्डा! कलियर में STF का बड़ा धमाका, प्रतिबंधित कोडीन सिरप-ट्रामाडोल के साथ संचालक गिरफ्तार”
Home » उत्साह » “बहादराबाद में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर दिखा ऐतिहासिक उत्साह, वीर शिरोमणि के जयकारों और भव्य आतिशबाजी से गूंज उठा पूरा क्षेत्र”

“बहादराबाद में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर दिखा ऐतिहासिक उत्साह, वीर शिरोमणि के जयकारों और भव्य आतिशबाजी से गूंज उठा पूरा क्षेत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों, युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।पूरे चौक को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पानपदेव आश्रम के महंत श्री ओमदास महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।उपस्थित लोगों ने महान योद्धा के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

 “वीरों का इतिहास केवल पढ़ा नहीं जाता, बल्कि पीढ़ियों को प्रेरणा भी देता है।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्ररक्षा के प्रतीक थे।उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में आगे आएं।

इस दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। “भारत माता की जय” और “सम्राट पृथ्वीराज चौहान अमर रहें” के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

 “इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में सम्राट पृथ्वीराज चौहान का नाम सदैव अमर रहेगा।”

महंत श्री ओमदास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के संघर्षों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही समाज में एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलती है।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज और राष्ट्रहित से जुड़े ऐसे आयोजन लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर युवा नेता एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित चौहान, नीरज प्रधान बहादराबाद, अखिल चौहान, सौरभ चौहान, अर्चित चौहान, विकास चौहान, विपुल चौहान, अंशुल चौहान, विपुल राणा, विभांशु चौहान, अंकित चौहान, लक्ष्य चौहान, मंगल चौहान, शशांक चौहान, राघवेन्द्र प्रताप, गोपी चौहान, दीपांशु चौहान, सुबोध प्रताप, अभिनव, अर्पित, आयुष सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 8 5
Users Today : 1402
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 8 5
Users Today : 1402
Users Yesterday : 3383