न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » प्रदर्शन » “महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर — पेट्रोल, डीजल, गैस और सीएनजी के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिवालिक नगर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन”

“महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर — पेट्रोल, डीजल, गैस और सीएनजी के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिवालिक नगर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नाराजगी व्यक्त की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल और रानीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी,जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए अब घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी लगातार आम जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है और बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा और शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का असर गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवारों पर सबसे अधिक पड़ रहा है।पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ता है, जिसका असर सीधे खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि आज हर घर की रसोई का बजट बिगड़ चुका है और आम आदमी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विमला पांडेय, प्रदेश सचिव पूनम भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान और धर्मपाल ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है।घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं पर सबसे अधिक असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले ही रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा था, ऊपर से गैस, तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं के महंगे होने से परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष तीरथ पाल रवि, महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव और कैलाश प्रधान ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण हर वस्तु महंगी होती जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की और कहा कि जनता को राहत देने के लिए ईंधन की कीमतों में कमी की जानी चाहिए।इस दौरान मनोज सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी और मनोज धनगर ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है, लेकिन गैस की किल्लत के कारण होटल, ढाबों और श्रद्धालुओं के पैकेज समूहों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैस की कालाबाजारी की शिकायतें भी मिल रही हैं, जिससे यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी।

विरोध प्रदर्शन में बीएस तेजियान, पी.एल. कपिल, अंबिका पांडे, सत्यपाल शास्त्री, राजेंद्र श्रीवास्तव, शहनवाज एडवोकेट, दिग्विजय यादव, वेदपाल तेजियान, सतीश दुबे, पवन कुमार चौहान, अमित नौटियाल,मोहन राणा सौरभ सैनी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष,

दाताराम चौहान, विपिन कश्यप, सुनील चौहान, दिनेश पुंडीर, अजय मुखिया, वीरेंद्र तेश्वर, अक्षय नागपाल, नितेश कुमार, जोगिंदर कश्यप, सुमित राठी, रमेश पाल, मोहित सिंह बंटी, नूर आलम, हर्षण वालियान, भूप सिंह, परवेश कुमार, राजीव कुमार, योगिंदर राणा, रघुवीर सिंह, मुकेश पाल, उमेश पाल धनगर, हेमराज सैनी, यू.एन. सिंह, देवेंद्र कुमार, अंकित चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 1 1
Users Today : 132
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 1 1
Users Today : 132
Users Yesterday : 522