न्यूज़ फ्लैश
“मानव तस्करी के खिलाफ हरिद्वार में गूंजी जागरूकता की हुंकार, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का दिया मजबूत संदेश!” “Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद” “2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन” “कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड
Home » ब्रीफिंग » बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में 12 मई को मनाए जाने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रविवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने बताया कि इस बार लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। चूंकि यह पर्व चारधाम यात्रा के साथ पड़ रहा है, इसलिए भीड़ और अधिक होने की आशंका है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। मुख्य घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इसके साथ ही ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, आपातकालीन सहायता और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था भी की जा रही है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 9 4 3
Users Today : 588
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 9 4 3
Users Today : 588
Users Yesterday : 723