न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » अभियान » “गंदगी को गांव से बाहर करने निकले युवा, इब्राहिमपुर में कूड़ा निस्तारण समिति गठन के साथ स्वच्छता की बड़ी मुहिम शुरू”

“गंदगी को गांव से बाहर करने निकले युवा, इब्राहिमपुर में कूड़ा निस्तारण समिति गठन के साथ स्वच्छता की बड़ी मुहिम शुरू”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद/हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के ब्लॉक बहादराबाद अंतर्गत ग्राम भगतनपुर आबिदपुर उर्फ इब्राहिमपुर में स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

गांव में संचालित मिशन डेवलप इंडिया फाउंडेशन एवं “युवा टीम विकास की ओर इब्राहिमपुर” के तत्वावधान में ग्राम प्रधान के सहयोग से कूड़ा निस्तारण समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोगों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान गांव में बढ़ती गंदगी, जगह-जगह फैल रहे कूड़े और सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि घरों का कूड़ा केवल समिति की निर्धारित गाड़ी में ही डालें और

सार्वजनिक स्थानों, सड़कों तथा खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंकने से बचें। वक्ताओं ने कहा कि गांव की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन या समिति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका को भी विशेष महत्व दिया गया। युवाओं से अपील की गई कि वे गांव में स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करें। समिति द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में गांव में नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

ग्राम प्रधान और समिति के सदस्यों ने कहा कि यदि सभी ग्रामीण मिलकर सहयोग करें तो इब्राहिमपुर को आदर्श एवं स्वच्छ गांव बनाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की।

ALSO READ  "हर घर बैंकिंग की ओर: हरिद्वार में 1 जुलाई से शुरू होगा 318 ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन महाअभियान"

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों, युवाओं और समिति सदस्यों ने एकजुट होकर गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861