न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » अभियान » “अटल जयंती पर सेवा-समर्पण की मिसाल बनेगी भाजपा, स्वच्छता अभियान से लेकर वीर बाल दिवस तक हरिद्वार में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर”

“अटल जयंती पर सेवा-समर्पण की मिसाल बनेगी भाजपा, स्वच्छता अभियान से लेकर वीर बाल दिवस तक हरिद्वार में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है भाजपा के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण को लेकर कार्य करते हैं। ऐसे ही मां भारती के सपूत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीति में सेवा ,समर्पण और सुचिता को सुशोभित किया था। उन्होंने राजनीतिक पारदर्शिता और मूल्य पर आधारित राजनीति करते हुए अपनी सरकार को एक वोट से गिरना स्वीकार किया। परंतु राजनीतिक मूल्यों को नहीं छोड़ा। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी सरकार के अनेकों ऐसे कार्यों की प्रशंसा की जो जनता के हित में थी।उनकी जन्म जयंती पर प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मनाएगा।इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला हरिद्वार भाजपा प्रभारी अनिल गोयल ने बताया कि भाजपा का कार्यकर्ता दृढ़ता ईमानदारी और मेहनत के साथ अपने कार्यक्रम को करने के लिए खड़ा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे सातों दिन राष्ट्र सेवा के कार्यों में जुटा रहता है। और उन्हें जो भी कार्य दिए जाते हैं वह उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। हमारी सरकार के द्वारा जन-जन के लिए कार्य किया जा रहे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाली 2027 में विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतकर तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। इन कार्यक्रमों में 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर प्रत्येक कार्यकर्ता उनके चित्र के सामने दिया जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। नगर निगम और विधानसभा में स्वच्छता के कार्यक्रम चलाकर चौराहा और सड़कों को स्वच्छ करने का कार्य किया जाएगा। उनके जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिससे कि अटल बिहारी वाजपेई के जीवन के बारे में बच्चे भी जान सके। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस पर प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी भाजपा दीपक धमीजा ने बताया कि 26 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी वीर बाल दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। जिन्होंने अपने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए हंसते-हंसते अपने परिवार को कुर्बान कर दिया वीर बाल दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ता गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन में भाग लेंगे और वीर बालकों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, राजीव नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक सचिन अग्रवाल,राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान ,सुनील सैनी, विकास तिवारी ,अमित चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा , निपेंद्र चौधरी ,सीमा चौहान ,आशु चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव चौहान, जसवीर चौधरी, प्रीति गुप्ता ,तेलुराम प्रधान, लोकेश पाल,एजाज हसन, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, विपिन शर्मा, प्रशांत कुमार ,अश्वनी कंबोज, पृथ्वी सिंह राणा,सुशांत भट्ट, मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ,रेशु चौहान, सरिता अमोली, शिवम त्यागी, राकेश सैनी, ऋषिपाल सिंह,पृथ्वी सिंह राणा, परमिंदर सिंह गिल ,मोहम्मद परवेज, राकेश सैनी नकली राम सैनी,लक्ष्मण सिंह नागर ,मोहित वर्मा ,विक्रम चौहान ,सौरभ चौहान, उमेश पाठक ,विनीत जोली , सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

216 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072