न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » स्वागत » “खेड़ली से हरिद्वार तक संगठन की हुंकार: ज्वालापुर पूर्वी मंडल भाजपा ने नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का किया भव्य स्वागत, एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का दिखा शानदार नज़ारा”

“खेड़ली से हरिद्वार तक संगठन की हुंकार: ज्वालापुर पूर्वी मंडल भाजपा ने नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का किया भव्य स्वागत, एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का दिखा शानदार नज़ारा”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद/ज्वालापुर। भारतीय राजनीति में संगठनात्मक मजबूती को आधार मानने वाली भारतीय जनता पार्टी के ज्वालापुर विधानसभा अंतर्गत पूर्वी मंडल द्वारा नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों, हरिद्वार के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खेड़ली ग्राम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान के आवास पर उत्साह और संगठनात्मक एकता के माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में भाजपा के सभी छह मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जशवीर बसेड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज हसन, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान तथा बीएसएनएल नामित सदस्य विनय चौहान शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री सुनील सैनी, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, मनोज गौतम, विजय पाल, सतीश कुमार, उधम सिंह और राजकुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका अनुशासित संगठन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा है, जिसे और मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही जिला महामंत्री किसान मोर्चा हितेश चौहान, जिला महामंत्री युवा मोर्चा दीपांशु शर्मा, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राजबीर कलानिया, जिला मंत्री युवा मोर्चा अमन चौहान, मंडल महामंत्री शिवम चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अपने संबोधन में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरते हुए संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया।

ALSO READ  "नरेंद्रनगर में छाया हिंद- मॉरीशस मैत्री का रंग, PM रामगुलाम का हुआ शाही स्वागत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 9
Users Today : 52
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 9
Users Today : 52
Users Yesterday : 930