न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » संदेश » “कोहरे में भी सुरक्षित सफ़र का संदेश: सलेमपुर में गूंजा यातायात जागरूकता का बिगुल, रिफ्लेक्टर से लेकर गोल्डन आवर तक मिली जीवन रक्षक सीख”

“कोहरे में भी सुरक्षित सफ़र का संदेश: सलेमपुर में गूंजा यातायात जागरूकता का बिगुल, रिफ्लेक्टर से लेकर गोल्डन आवर तक मिली जीवन रक्षक सीख”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। यातायात निरीक्षक संदीप सिंह नेगी द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, दि नेशनल हेल्पिंग हैंड एवं यातायात पुलिस हरिद्वार के संयुक्त रुप से ग्राम सलेमपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को यातायात नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। इस अवसर पर ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक साइन बोर्ड एवं ट्रैफिक लाइट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कोहरे के मौसम, ओवर-स्पीडिंग एवं लापरवाह ड्राइविंग के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के विषय में चर्चा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम में दुर्घटना के उपरांत गोल्डन आवर की अवधारणा को समझाते हुए बताया गया कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें समय पर सहायता मिलने से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

इसके अतिरिक्त राह वीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले अच्छे सेमेरिटन के कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा प्रावधानों के विषय में भी लोगों को अवगत कराया गया। सर्दियों के मौसम में कोहरे के दौरान रिफ्लेक्टर का प्रयोग अवश्य करें व यातायात नियमों पर विशेष विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में जीवन रक्षक योजना के बारे में भी जानकारी दी गई तथा आमजन से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

ALSO READ  "बेरोजगारों–किसानों को पहले ऋण, लापरवाह बैंकों पर सख़्ती! सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश, अनुपस्थित बैंकों को कारण बताओ नोटिस — मुख्य विकास अधिकारी का दो टूक संदेश: “अब बहाने नहीं, ज़मीनी लाभ चाहिए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 7
Users Today : 50
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 7
Users Today : 50
Users Yesterday : 930