न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » एक्शन » “20 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 साल के मासूम का अपहरण कांड बेनकाब, बच्चा सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार बदमाशों की तलाश तेज!”

“20 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 साल के मासूम का अपहरण कांड बेनकाब, बच्चा सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार बदमाशों की तलाश तेज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)झबरेड़ा । गुरुवार 14 मई को भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली झबरेडा में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक गयाग हो गया है

और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है। मामले को संजीदगी से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा द्वारा उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

मामले का पता चलते ही एसएसपी नवनीत सिंह ने टीम गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल तलाश के निर्देश जारी करते हुए टीम गठित कर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंप सर्विलांस लेंस हेल्प के लिए सीआईयू प्रभारी रुड़की को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गठित पुलिस टीम ने अपह्रत बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न माध्यम से प्रयास कर कॉल डिटेल/ लोकेशन जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से आज एक संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को पकड़ उस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात स्वीकारते हुए अपने दो अन्य साथी का नाम बताया।

बालक की बरामदगी हेतू प्रकाश मे आये अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड एलबीएस भट्टे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खडा दिखा।

पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति बालक को छोडकर मौके से भाग गया। पास जाने पर ये बात पुख्ता हुई कि यह वही बच्चा था जिसका अपहरण किया गया था। बच्चे को सकुशल बरामद कर वापस हरिद्वार लाया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए आरोपित गरजा उर्फ गजे पुत्र मक्कू सिंह निवासी सकरपुर जिला मुजफ्फरनगर से कड़ी पूछताछ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 2 9
Users Today : 497
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 2 9
Users Today : 497
Users Yesterday : 343