न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन: बहादराबाद में सड़क किनारे जाम छलकाना पड़ा महंगा, महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों समेत 14 हुड़दंगी धराए, पुलिस ने दिखाया सख्त तेवर—3 वाहन भी किए सीज!”

“ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन: बहादराबाद में सड़क किनारे जाम छलकाना पड़ा महंगा, महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों समेत 14 हुड़दंगी धराए, पुलिस ने दिखाया सख्त तेवर—3 वाहन भी किए सीज!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 3 मई 2026 को बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग शराब के नशे में राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कस रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाबों, सड़क किनारे और शराब की दुकानों के आसपास सघन चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान कर कुल 7 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 3 वाहनों को भी सीज किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अशांति फैलाने पर और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343