न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का महाप्रहार: गौकशी गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की गाज, सरगना समेत 3 आरोपी दबोचे—पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप!”

“हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का महाप्रहार: गौकशी गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की गाज, सरगना समेत 3 आरोपी दबोचे—पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने गौकशी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।

पुलिस के अनुसार रानीपुर क्षेत्र में गौकशी के मामलों में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ आपराधिक इतिहास एकत्र कर गैंगचार्ट तैयार किया गया। अनुमोदन के बाद 3 मई 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के मुखिया अनीश (46) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम सलेमपुर समेत उसके दो साथियों मोहम्मद उमेर (21) और मुसर्रत (29) को देर रात उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही गौवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इनका आपराधिक इतिहास देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट लगाया है।इस कार्रवाई में- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्ष उपनिरीक्षक चरण सिंह, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, सुरेन्द्र तोमर, गिरेन्द्र और बीरेन्द्र जोशी की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ  एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार में गुंडों का सफाया! शहजाद अली समेत 11 आदतन अपराधी बहादराबाद में गुण्डा एक्ट के शिकंजे में, 20 और पर जल्द वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861