न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » दौरा » “एमआरआई से महोत्सव तक: चम्पावत में सीएम धामी का मेगा दौरा, विकास योजनाओं की सौगात के साथ गोल्ज्यू महोत्सव में दिखेगा सांस्कृतिक रंग!”

“एमआरआई से महोत्सव तक: चम्पावत में सीएम धामी का मेगा दौरा, विकास योजनाओं की सौगात के साथ गोल्ज्यू महोत्सव में दिखेगा सांस्कृतिक रंग!”

(शहजाद अली हरिद्वार)चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 04 मई 2026, सोमवार को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन प्रातः 10:30 बजे एसएसबी हेलीपैड चम्पावत पर होगा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे जिला चिकित्सालय के निकट स्थित सीसीयू ब्लॉक पहुंचकर एमआरआई मशीन सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का विधिवत लोकार्पण करेंगे, जिससे जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

अस्पताल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री प्रातः 11:00 बजे गोरल मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन एवं विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे। तत्पश्चात वह 11:15 बजे गोरलचौड़ मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री गोरलचौड़ मैदान में आयोजित भव्य गोल्ज्यू महोत्सव में भी शिरकत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे गोरलचौड़ मैदान से प्रस्थान कर 12:15 बजे एसएसबी हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

ALSO READ  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया आदि कैलाश ओम पर्वत क्षेत्र का दौरा, जवानों से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 6
Users Today : 176
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 6
Users Today : 176
Users Yesterday : 861