न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: 1.5 लाख की सुपारी देकर चाचा को मरवाया, फरार मास्टरमाइंड पंकज शर्मा आखिरकार गिरफ्तार, भांजा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर!”

“जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: 1.5 लाख की सुपारी देकर चाचा को मरवाया, फरार मास्टरमाइंड पंकज शर्मा आखिरकार गिरफ्तार, भांजा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रवि चौहान हत्याकांड के मास्टरमाइंड पंकज शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन के विवाद में अपने भांजे के साथ मिलकर 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर रिश्ते में चाचा लगने वाले रवि चौहान की हत्या कराई थी।

सुपारी लेकर हत्या करने वाले दानिश और नदीम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 17 अप्रैल को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सीतापुर निवासी मृतक रवि चौहान की पत्नी दिव्या चौहान ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी।

19 अप्रैल को रवि चौहान का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ था। जांच में हत्या का खुलासा होने पर गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करते हुए विवेचना एसएसआई हर्ष अरोड़ा को सौंपी गयी थी। पुलिस जांच में मृतक रवि चौहान का पंकज शर्मा से जमीन को लेकर विवाद होने की बात सामने आयी थी।

जिसमें पंकज ने अपने भांजे गौतम के साथ मिलकर रवि चौहान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और ज्वालापुर निवासी दानिश अली और नदीम को 1.50 लाख रुपये की सुपारी दी गई। सुपारी लेकर दानिश और नदीम ने रवि चौहान की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों शूटरों को 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पंकज शर्मा फरार हो गया था। फरार चल रहे पंकज शर्मा की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे कोर्ट चौक रोशनाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पंकज ने कबूल किया कि उसने हत्या से पहले 40 हजार और काम होने के बाद 1.10 लाख रुपये नगद दानिश-नदीम को दिए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया और दूसरे आरोपी पंकज शर्मा के भांजे गौतम की तलाश में जुट गयी है।

ALSO READ  "मीरपुर मुवाजरपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सुचारु हुआ मुख्य मार्ग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 9
Users Today : 179
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 9
Users Today : 179
Users Yesterday : 861