न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » ज्ञापन » “भीषण गर्मी का असर: हरिद्वार में बदले स्कूल टाइम की उठी जोरदार मांग, शिक्षकों ने कहा—अब बच्चों की सेहत से नहीं होगा समझौता!”

“भीषण गर्मी का असर: हरिद्वार में बदले स्कूल टाइम की उठी जोरदार मांग, शिक्षकों ने कहा—अब बच्चों की सेहत से नहीं होगा समझौता!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रूडकी(हरिद्वार)। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, जनपद हरिद्वार ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग उठाई है।

इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दियानी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री हेमेन्द्र चौहान ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में जनपद हरिद्वार सहित प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा भी हीटवेव की चेतावनी जारी की जा चुकी है, जिससे विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं प्रातःकाल से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य, एकाग्रता और उपस्थिति पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

पदाधिकारियों ने तर्क देते हुए बताया कि पड़ोसी जनपदों में भी विद्यालय समय में परिवर्तन कर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं,

जिससे छात्रों को राहत मिल रही है और अभिभावकों में भी संतोष का वातावरण है। इसी प्रकार हरिद्वार में भी समय परिवर्तन आवश्यक है ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और बच्चों को अनावश्यक कठिनाइयों से बचाया जा सके।

संयुक्त वक्तव्य में यह भी कहा गया कि वर्तमान समय सारिणी के कारण छात्र-छात्राओं को अत्यधिक गर्मी में विद्यालय से लौटना पड़ता है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

ALSO READ  ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर भीम आर्मी का हरिद्वार में प्रदर्शन, SDM को सौंपा गया ज्ञापन

ऐसे में विद्यालय समय को प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित करना व्यावहारिक, संवेदनशील और जनहितकारी निर्णय होगा।

संगठन ने यह भी मांग की कि वर्तमान संशोधित समय-सारिणी को स्थायी रूप से लागू करने के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भी भेजा जाए, ताकि भविष्य में भी ऐसी परिस्थितियों में समय रहते प्रभावी निर्णय लिया जा सके।

अंत में पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से अपेक्षा की कि छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही विद्यालय समय परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए जाएं।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886