न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » ज्ञापन » “BIG BREAKING:किसानों की गूंज पहुंची कैबिनेट तक! प्रदीप बत्रा से मिले किसान मजदूर संगठन, मुफ्त बिजली-पानी और 70% स्थानीय रोजगार की उठी जोरदार मांग”

“BIG BREAKING:किसानों की गूंज पहुंची कैबिनेट तक! प्रदीप बत्रा से मिले किसान मजदूर संगठन, मुफ्त बिजली-पानी और 70% स्थानीय रोजगार की उठी जोरदार मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रुड़की विधानसभा के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय प्रदीप बत्रा जी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों, मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र कैबिनेट मंत्री को सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने मुख्य रूप से दो प्रमुख मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया कि राज्य के समस्त किसानों को (नहरों, सरकारी व निजी ट्यूबवेल से सिंचाई हेतु) 100 प्रतिशत मुफ्त बिजली एवं पानी की सुविधा दी जाए। संगठन ने पंजाब, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर ‘ऊर्जा प्रदेश’ उत्तराखंड के किसानों को भी यह राहत दी जानी चाहिए। राज्य के भीतर स्थापित सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी एवं निजी उद्योगों (विशेषकर सिडकुल) में उत्तराखंड के स्थानीय मूल निवासी युवाओं को न्यूनतम 70 प्रतिशत पदों पर अनिवार्य रूप से रोजगार देने के नियम को कड़ाई से लागू किया जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी कहा कि उत्तराखंड ‘ऊर्जा प्रदेश’ के रूप में देश को जल और जल-विद्युत प्रदान करता है। हमारे संसाधनों से अन्य राज्य समृद्ध हो रहे हैं, जबकि हमारे अपने किसान महंगे सिंचाई बिलों और वॉटर सेस के बोझ तले दबे हैं। साथ ही उत्तराखंड में स्थापित एवं स्थापित हो रहे उद्योगों में स्थानीय युवाओं की उपेक्षा से पलायन बढ़ रहा है। यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होगा मांग पत्र स्वीकार करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने संगठन की मांगों को पूरी तरह जनहित, किसानहित और युवाहित में बताया। मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा—”किसान मजदूर संगठन द्वारा उठाई गई सभी मांगें पूरी तरह से जायज और वाजिब हैं। किसान, मजदूर और युवा बेरोजगारों को उनका न्यायसंगत हक अवश्य मिलना चाहिए। मैं आश्वस्त करता हूँ कि इन मांगों को जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा

ALSO READ  "हरिद्वार की सुंदरता पर मंडराता संकट! महानगर व्यापार मंडल का नगर निगम पर दबाव, फ्लाईओवर व सप्तसरोवर बंधे के सौंदर्यकरण व अव्यवस्थाओं पर सौंपा जोरदार ज्ञापन"

कैबिनेट मंत्री से मिले ठोस और सकारात्मक आश्वासन के बाद राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र कुमार आदि पदाधिकारीयो ने संगठन की ओर से मंत्री प्रदीप बत्रा का सहृदय धन्यवाद किया तथा प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेठपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह धीमान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वेदपाल सैनी, कलियर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इसरार, खानपुर विधानसभा अध्यक्ष मुनेश पाल, महानगर रुड़की कमेटी अध्यक्ष सतीश चंद्र फौजी, नगर महामंत्री नाथी राम सैनी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र सैनी, राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश धीमान, लक्ष्मीचंद, रविंद्र कुमार, राष्ट्रीय प्रभारी संगठन नवीन मारिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी, नगर संरक्षक गोपाल सैनी एवं गजें सिंह सैनी सहित कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 1 3
Users Today : 56
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 1 3
Users Today : 56
Users Yesterday : 1062