न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार का जबरदस्त एक्शन: STF-पुलभट्टा पुलिस का ताबड़तोड़ वार, अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार—कार से निकला अवैध हथियारों का खतरनाक जखीरा, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!”

“ऑपरेशन प्रहार का जबरदस्त एक्शन: STF-पुलभट्टा पुलिस का ताबड़तोड़ वार, अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार—कार से निकला अवैध हथियारों का खतरनाक जखीरा, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!”

(शहजाद अली हरिद्वार)उधमसिंह नगर। उत्तराखण्ड एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कार बरामद कर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी आमखेड़ा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में किच्छा क्षेत्र में रह रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर के रास्ते अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। इस इनपुट पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

सोमवार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को एक वैगनआर कार सहित दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 06 तमंचे 315 बोर, 01 राइफल 12 बोर, 02 खोखा कारतूस .32 बोर और वाहन बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया है कि बरामद हथियार उत्तर प्रदेश की अवैध फैक्ट्री में तैयार किए गए थे और इन्हें उत्तराखण्ड में सप्लाई किया जाना था।एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से यूपी-उत्तराखण्ड में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा था। इस कार्रवाई से एक बड़े गैंग की कमर टूटी है। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए एसटीएफ लगातार सख्त अभियान चला रही है।

गौरतलब है कि इस वर्ष अब तक एसटीएफ 21 अवैध हथियार, 35 कारतूस बरामद कर 8 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त से नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपी के खिलाफ थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ALSO READ  "जमानत पर रिहा होकर बना 'विधायक प्रतिनिधि', सड़कों पर गुंडागर्दी दिखाने वाला अनीश अब पुलिस के रडार पर — मुकदमा दर्ज, तलाश जारी"

इस सफल ऑपरेशन में एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886