न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » दुःखद » “कर्तव्य की राह पर आखिरी सांस तक डटे रहे जांबाज़ सिपाही सुमित जुयाल, बीमारी से हारी ज़िंदगी—खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों ने दी भावभीनी विदाई”

“कर्तव्य की राह पर आखिरी सांस तक डटे रहे जांबाज़ सिपाही सुमित जुयाल, बीमारी से हारी ज़िंदगी—खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों ने दी भावभीनी विदाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार तड़के निधन हो गया। वह दिल्ली के बेदांत अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक आरक्षी का पार्थिव शरीर मंगलवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पचक्र चढ़ाए और अंतिम दर्शन किए।अंतिम संस्कार के दौरान सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई, जिसने माहौल को और भी भावुक बना दिया। परिवारजनों और सहकर्मियों की आंखें नम थीं और हर कोई सुमित जुयाल की सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा को याद कर रहा था।आरक्षी सुमित जुयाल वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और तब से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह देहरादून के रायपुर स्थित अपने आवास में परिवार के साथ रहते थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्मठ और समर्पित जवान खो दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

ALSO READ  अजित पवार का निधनः महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश में सभी 5 यात्रियों की हुई मौत, चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 5 6
Users Today : 801
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 5 6
Users Today : 801
Users Yesterday : 1179