न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार! BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल! ‘VIP’ राज खोलने की जांच के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट की तैयारी BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय
Home » हमला » “आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार: भारत ने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त”

“आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार: भारत ने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है। गुरुवार को भारत ने पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब देते हुए लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया।विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।

इन हमलों में 15 लोगों की जान गई, जबकि पाकिस्तान ने पुंछ में सिख गुरुद्वारे को भी निशाना बनाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई। भारत ने जवाबी कार्रवाई में केवल आतंकी शिविरों को निशाना बनाया और कोई सैन्य ठिकाना नहीं बमबारी का शिकार बना।

विदेश सचिव ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को शह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधित आतंकवादी खुलेआम रहते हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में ही पाया गया था और वहां के नेताओं ने उसे ‘शहीद’ कहा था। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद का हर स्तर पर मुंहतोड़ जवाब देगा।

ALSO READ  भाजपा नेता से मारपीट के आरोप में पार्षद समेत तीन पर मुकदमा, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 1 9 0
Users Today : 297
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 1 9 0
Users Today : 297
Users Yesterday : 660