न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » हमला » भाजपा नेता से मारपीट के आरोप में पार्षद समेत तीन पर मुकदमा, वीडियो वायरल

भाजपा नेता से मारपीट के आरोप में पार्षद समेत तीन पर मुकदमा, वीडियो वायरल

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता और कारोबारी संदीप गर्ग के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पार्षद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।पीड़िता आरती गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल की शाम वह और उनके पति गंगा आरती में शामिल होने गए थे।

इसी दौरान गौरव नामक एक युवक उनके घर आया और दरवाजे पर बेटी से पिता से बात कराने को कहा। संदीप गर्ग ने फोन पर बात करते हुए थोड़ी देर में लौटने की बात कही।

आरती गर्ग के अनुसार जब वे दोनों विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचे, तो वहां मौजूद गौरव पुत्र प्रवीण कुमार, यश कश्यप पुत्र प्रवीण कुमार और नगर निगम पार्षद नितिन त्यागी पुत्र अशोक त्यागी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

संदीप गर्ग भाजपा नेता हैं और वर्तमान में पुरानी तहसील क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक पद पर कार्यरत हैं। इसकी पुष्टि मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने की है।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ALSO READ  रंजिश का खूनी अंजाम: शादी समारोह में दो गुटों में भिड़ंत, बारात में आए युवक को मारी गई गोली, हालत गंभीर, सहारनपुर से आए हमलावर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930