न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » हमला » “आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार: भारत ने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त”

“आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार: भारत ने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है। गुरुवार को भारत ने पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब देते हुए लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया।विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।

इन हमलों में 15 लोगों की जान गई, जबकि पाकिस्तान ने पुंछ में सिख गुरुद्वारे को भी निशाना बनाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई। भारत ने जवाबी कार्रवाई में केवल आतंकी शिविरों को निशाना बनाया और कोई सैन्य ठिकाना नहीं बमबारी का शिकार बना।

विदेश सचिव ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को शह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधित आतंकवादी खुलेआम रहते हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में ही पाया गया था और वहां के नेताओं ने उसे ‘शहीद’ कहा था। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद का हर स्तर पर मुंहतोड़ जवाब देगा।

ALSO READ  “PUBG की जिद बनी खूनखराबे की वजह! बच्चों का गेम विवाद, बड़ों की खूनी जंग में बदला — रुड़की में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 6 8
Users Today : 625
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 6 8
Users Today : 625
Users Yesterday : 1033