न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई”

“नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस ने PIT NDPS एक्ट के तहत यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार परवेज उर्फ छोटा लंबे समय से चोरी-छिपे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और क्षेत्र में नशे का कारोबार संचालित कर रहा था। आरोपी की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद थाना पथरी में पुलिस टीम गठित कर उसकी निगरानी शुरू की गई। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी गई।

रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड शासन ने धारा 3(1) PIT NDPS एक्ट के तहत शासनादेश संख्या 216/XX-4/2026-E-98276 दिनांक 16 फरवरी 2026 को पारित किया। शासनादेश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी कर आरोपी परवेज उर्फ छोटा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ALSO READ  “हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का ताबड़तोड़ एक्शन: घर के अंदर सज रहा था गौमांस का काला बाज़ार, 300 किलो मांस और कटान के औजारों संग 4 आरोपी धर दबोचे, एक फरार—इलाके में मचा हड़कंप!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 7 1
Users Today : 363
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 7 1
Users Today : 363
Users Yesterday : 1368