न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ-2027 पर प्रशासन सख्त, मंडलायुक्त ने सभी विभागों को दिया अलर्ट, तय समय में पूरे करें कार्य, हर माह होगी तैयारियों की समीक्षा” “हरिद्वार में चलते-चलते बनी आग का गोला बस! सर्वानंद घाट के सामने धू-धू कर जली बस, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें” “हरिद्वार में चला निगम का बुलडोजर! चौथे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 60 से ज्यादा कब्जे ध्वस्त, 15 ठेलियां जब्त” “रिकॉर्डों की बरसात करने वाले वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में धमाकेदार चयन, 15 साल की उम्र में इतिहास रचकर बने देश के सबसे युवा चयनित क्रिकेटर, क्रिकेट जगत में खुशी की लहर” “कांवड़िये पर गोली चलाकर फरार हुआ पिल्ला गैंग का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन — गैंग के 22 बदमाश पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे!” “हरिद्वार में मिलावटखोरों और नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं: हाईवे पर खाद्य विभाग की बड़ी रेड, कई प्रतिष्ठान जांच के घेरे में, नोटिस, चालान और कोर्ट केस से बढ़ी कारोबारियों की चिंता”
Home » लहर » “हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर”

“हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। ग्राम अत्मलपुर बोंगला (बहादराबाद ) निवासी अनुज चौहान के सुपुत्र तुषार चौहान ने देश की अत्यंत प्रतिष्ठित आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

तुषार चौहान की यह उपलब्धि इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि कठोर परिश्रम, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने अथक प्रयासों और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में ऊँचे सपने हों और उन्हें पाने का साहस हो, तो सफलता अवश्य कदम चूमती है।

उनकी इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रस्तुत किया है।

तुषार चौहान की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक उपलब्धि और गौरव का विषय बन गई है।

समस्त क्षेत्रवासी तुषार चौहान को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हैं तथा आशा करते हैं कि वे अपने कर्तव्यों के माध्यम से देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। तुषार चौहान के पिता अनुज चौहान व माता प्रतिभा चौहान के साथ ही चाचा चेयरमैन नीरज चौहान व ताऊ संजीव चौहान,वरिष्ठ पत्रकार रुड़की शिवकुमार चौहान बहुत ही खुश है। पत्रकार शिवकुमार चौहान ने बताया है कि तुषार शुरू से ही होनाहर है और उसका बौद्धिक स्तर काफी ऊंचा है,पिछले महीने हुई बातचीत के दौरान तुषार के कॉन्फिडेंस से ही लग रहा था इस बार निश्चित रूप से वह यूपीएससी क्लियर कर लेगा

296 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 6 3 5
Users Today : 15
Users Yesterday : 725

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 6 3 5
Users Today : 15
Users Yesterday : 725