न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का ताबड़तोड़ एक्शन: घर के अंदर सज रहा था गौमांस का काला बाज़ार, 300 किलो मांस और कटान के औजारों संग 4 आरोपी धर दबोचे, एक फरार—इलाके में मचा हड़कंप!”

“हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का ताबड़तोड़ एक्शन: घर के अंदर सज रहा था गौमांस का काला बाज़ार, 300 किलो मांस और कटान के औजारों संग 4 आरोपी धर दबोचे, एक फरार—इलाके में मचा हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में अवैध गौमांस कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र और रानीपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 की सुबह पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक घर में अवैध रूप से गौमांस का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से अकरम, अजीम, आदिल और नसरत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से लगभग 300 किलो गौमांस और अवैध पशु कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए।

बरामदगी को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अकरम (60 वर्ष), अजीम (22 वर्ष), आदिल (50 वर्ष) और नसरत (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी ग्राम दादूपुर सलेमपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और गौवंश स्क्वाड के कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है

कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398