न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » जायजा » “देर रात दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का लिया कड़ा जायजा — लापरवाही पर सख्त चेतावनी, मरीजों से सीधे संवाद कर जाना हाल”

“देर रात दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का लिया कड़ा जायजा — लापरवाही पर सख्त चेतावनी, मरीजों से सीधे संवाद कर जाना हाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की नियमित उपस्थिति और जांच सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरतने और तीमारदारों को समय पर जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

ALSO READ  BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 5
Users Today : 327
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 5
Users Today : 327
Users Yesterday : 1253