न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » जायजा » BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा

BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 30 अगस्त 2026।मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में जारी ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत SDRF को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा प्रदेशभर में तैनात SDRF टीमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी कंपनी प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक के दौरान सेनानायक द्वारा सभी कंपनी प्रभारियों एवं टीम प्रभारियों से उनके-अपने तैनाती क्षेत्रों में मौसम की वर्तमान स्थिति एवं SDRF टीमों की तैयारियों की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देशित किया कि बारिश के दौरान सभी टीमें पूर्ण उपकरणों एवं आवश्यक सुरक्षा संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार एवं अलर्ट रहें। किसी भी आपातकालीन कॉल प्राप्त होने पर टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया जाए तथा रेस्क्यू कार्यों में किसी भी प्रकार का विलंब न हो।

ALSO READ  "BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा"

सेनानायक द्वारा सभी टीमों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने क्षेत्रों में नदियों, गदेरों, नालों, संवेदनशील ढलानों एवं अन्य संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही आसपास के स्थानीय लोगों को भी मौसम एवं संभावित जोखिमों के संबंध में जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी टीमें अपने क्षेत्र का मौसम एवं परिस्थितियों संबंधी अपडेट लगातार SDRF कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराती रहें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ALSO READ  "खेतों में पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, विभागीय योजनाओं का लिया जायजा, किसानों को दिए उन्नत खेती के अहम गुर"

बैठक में सेनानायक ने रेस्क्यू के दौरान कार्मिकों की व्यक्तिगत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जवान अपने सुरक्षा उपकरणों, लाइफ जैकेट, हेलमेट, रोप रेस्क्यू उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने टीमों को निर्देशित किया कि स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।SDRF Uttarakhand मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर प्रदेशभर में अपनी सभी टीमों के माध्यम से स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू एवं राहत कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496