(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के तत्वावधान में आज एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पत्रकार साथियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर का शुभारंभ एसपी क्राइम एवं युवा आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा तथा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के सचिव मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण सेवाओं का लाभ उठाया।

आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
Post Views: 15








































Users Today : 763
Users Yesterday : 1097






